नीट छात्रा मौत मामला: बिहार पुलिस ने तेज की जांच

शेयर करे

बिहार।  जहानाबाद की नीट छात्रा की रहस्यमयी मौत के मामले में बिहार पुलिस ने जांच को नई दिशा दे दी है। पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में हुई छात्रा की मौत के बाद अब पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस ने डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छह लोगों को डीएनए टेस्ट का नोटिस

सूत्रों अनुसार पुलिस ने पीड़िता के चाचा, चचेरे दादा समेत कुल छह लोगों को डीएनए जांच के लिए समन जारी किया है। सोमवार देर रात शकुराबाद थाना की पुलिस टीम छात्रा के पैतृक गांव पतियावां पहुंची। जहां तीन लोगों को मौके पर ही डीएनए टेस्ट के लिए नोटिस थमाया गया। वहीं जांच के दायरे को और बढ़ाते हुए पुलिस ने मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव और पल्या गांव से एक-एक युवक को भी डीएनए जांच के लिए बुलाया है। इसके अलावा जहानाबाद शहर के पूर्वी गांधी मैदान इलाके में रहने वाले एक युवक को भी समन भेजा गया है।

अचानक कार्रवाई से इलाके में हलचल

बता दें आधी रात को की गई इस पुलिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि जांच अब डीएनए स्तर तक पहुंच गई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि- जांच कई एंगल से की जा रही है और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर उस कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है, जिससे नीट छात्रा की मौत से जुड़ा पूरा सच सामने आ सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *