Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में नर्सिंग छात्रों का हंगामा: CM हाउस घेरने निकले, पॉलीटेक्निक चौराहे...

भोपाल में नर्सिंग छात्रों का हंगामा: CM हाउस घेरने निकले, पॉलीटेक्निक चौराहे पर पुलिस ने रोका; लिखित आश्वासन की मांग

भोपाल: मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने बुधवार को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। छात्र रैली के रूप में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पॉलीटेक्निक चौराहे पर रोक दिया। छात्र सीएम हाउस जाने की मांग पर अड़े हैं, जबकि पुलिस उन्हें मौके से हटने के लिए कह रही है।

प्रदर्शन में B.Sc. Nursing और GNM के विद्यार्थी शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और लंबे समय से चल रही न्यायिक प्रक्रिया के कारण उनका भविष्य करीब छह साल से प्रभावित हो रहा है। समय पर परीक्षाएं नहीं होने, डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं होने तथा छात्रवृत्ति में देरी से छात्रों में नाराजगी है।

ये भी पढ़े  केन-बेतवा परियोजना: सरकार का दावा- प्रभावितों को 320.45 करोड़ मुआवजा बांटा

मान्यता की गलती की सजा छात्रों को क्यों?

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कॉलेजों की मान्यता और उसकी वैधता तय करना शासन-प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की जिम्मेदारी है। यदि किसी कॉलेज को नियमों के विपरीत मान्यता दी गई है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन की तय होनी चाहिए। छात्रों का कहना है कि इसकी वजह से विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है।

लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

प्रदर्शनकारी मनोज रजक ने कहा कि सरकार से छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस निर्णय लेने की मांग की गई है। छात्रों का कहना है कि वे सिर्फ मौखिक आश्वासन पर आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा।

छात्रों के मुताबिक, नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद वे परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में फंसे हुए हैं। इसका असर उनकी नौकरी, आगे की पढ़ाई और करियर पर पड़ रहा है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

  • नर्सिंग मामले की जल्द सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित कर छात्रों के हित में फैसला कराया जाए।
  • B.Sc. Nursing और GNM के सभी श्रेणी के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बिना देरी एक साथ कराई जाएं।
  • बैच 2020-21 के विद्यार्थियों को दिसंबर 2026 तक डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराया जाए।
  • छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
  • नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और अनियमितताओं की जिम्मेदारी तय कर विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

सड़क पर बैठकर डिग्री की मांग

प्रदर्शन के दौरान कई छात्र भावुक नजर आए। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द फैसला लेकर हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों का भविष्य बचाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन