Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का प्रदर्शन, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का प्रदर्शन, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली: SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को दिल्ली में मार्च निकाला।

विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर जुटे और नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय यानी निर्वाचन सदन की ओर बढ़े। मार्च को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और कई जगह बैरिकेडिंग की गई।

SIR के दौरान वोटर लिस्ट में अनियमितताएं हुई 

विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताएं हुई हैं और चुनाव आयोग को पूरी प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता बरतनी चाहिए। यह विरोध ऐसे समय में हो रहा है, जब सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर कहा है कि उसने किसी संशोधित फॉर्म को मंजूरी नहीं दी है और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।

वहीं, चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों को कानूनी प्रक्रिया के तहत और सर्वसम्मति से लिया गया बताया है। आयोग ने अपने स्तर पर किसी अंदरूनी मतभेद की बात से भी इनकार किया है।

बीजेपी पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा, यह कोई नई बात नहीं है कि इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगे हैं। उसे बिना किसी भेदभाव के ऐसे फैसले लेने चाहिए जो किसी के पक्ष में न लगें। बीजेपी को इलेक्शन कमीशन में अपना ऑफिस बनाना चाहिए। इलेक्शन कमीशन तय कर रहा है कि भारत का नागरिक कौन रहेगा।
संविधान को बचाने के लिए ये मार्च हो रहा है
सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा ने I.N.D.I.A. ब्लॉक सांसदो के इलेक्शन कमीशन तक मार्च पर कहा, I.N.D.I.A. ब्लॉक ने इलेक्शन कमीशन तक जॉइंट मार्च करने का फैसला किया है क्योंकि चीफ इलेक्शन कमिश्नर को जाने की जोरदार मांग है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें हटा देना चाहिए। कुछ नहीं हो रहा है। पूरे देश में गुस्सा है। लोग आंदोलन कर रहे हैं हमारी डेमोक्रेसी का क्या हो रहा है?
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन