दिल्ली । देश की राजधानी की हवा इस समय सबसे खतरानक स्तर पर प्रदूषित हो गई है। आलम यह है कि एनसीआर क्षेत्र में संचालि सभी स्कूलों को बंद रहने का आदेश जारी दिया गया है। राजधानी और आसपास के इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई एक बार फिर गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं।
नर्सरी से क्लास 5 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, क्लास 6 से 11 तक के स्टूडेंट्स को हाइब्रिड मोड में पढ़ाई करने को कहा गया है, जबकि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षाओं के चलते क्लास अटेंड करनी जरूरी है। साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों को 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने और बाकी 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम देने का निर्देश जारी किया गया है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लॉस का ऑप्शन
छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए हैं। शिक्षक और छात्रों के पेरेंट्स आपसी मसबरे के साथ यह तय किया जाएगा कि कौन सी क्लास किस मोड में होगी। सरकार ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंभीर AQI में बाहर खेलने, भीड़ वाली जगह जाने या मास्क न पहनने से बचें।
दिल्ली- में स्कूल बंद, अगले आदेश तक चालू रहेंगी ऑनलाइन क्लास


