शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन होगी अनूपूरक बजट पर चर्चा, विपक्ष कर सकता है हंगामा

शेयर करे

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है और गुरुवार को तीसरे दिन सदन में 13476 करोड़ 94 लाख रुपए के दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होना निर्धारित है। वहीं सरकार पर हमलावर कांग्रेस आज भी हंगामा कर सकती है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने जहां सरकार को किसानों की दुर्दशा और प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की भरपाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। सत्र के तीसरे दिन भी कांग्रेस पार्टी के विधायक चर्चा के दौरान सरकार को घेरेंगे। इधर सरकार प्राथमिकता के साथ पीएम आवास योजना के दूसरे चरण और लाड़ली बहना योजना पर जोर देगी। बतादें कि मंगलवार को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किया गया अनुपूरक बजट कें प्रावधानों को लेकर भी विपक्षी विधायक चर्चा के दौरान विरोध और हंगामा कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा कार्रवाही हंगामेदार होने की आशंका है।