टीकमगढ़। जिले से एक मानवता और गुरु-शिष्य के रिश्ते को बदनाम करने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा पहली कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का घिनौना मामला सामने आया। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने पॉकसो अधिनियम में गिरफ्तार किया।
टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा-1 की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा की गई शर्मनाक हरकत ने पूरे क्षेत्र को आक्रोशित कर दिया है। आरोपी शिक्षक कासिम खान बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के जोर से रोने और चिल्लाने पर आरोपी घबरा कर मौके से भाग निकला।
घर पहुंचकर बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पॉकसो अधिनियम सहित दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कक्षा-1 की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार


