चीनी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर अमेरिका और चीन के बीच चल रही टेक्नोलॉजी की रेस अब एक नए मुद्दे पर पहुंच गई है। एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई की AI Development की रफ्तार कम करने वाली बात पर चीन की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
चीनी सरकारी अखबार ने इस सोच को ‘Cold War’ जैसी रणनीति से जोड़ते हुए कहा है कि AI Safety के नाम पर चीन की टेक्नोलॉजी तक पहुंच सीमित करने की कोशिश की जा रही है।
अमोदेई क्यों चाहते हैं AI की रफ्तार कम हो?
डारियो अमोदेई का मानना है कि AI Models बहुत तेजी से ताकतवर हो रहे हैं। ऐसे में सरकारों, कंपनियों और Researchers को इनके संभावित खतरों को समझने और उनसे निपटने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
उन्होंने अमेरिका से चीन को मिलने वाली Advanced Computer Chips पर और सख्ती करने की बात भी कही है। इसके अलावा Model Distillation को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई है। इस प्रक्रिया में किसी बड़े और महंगे AI Model से मिले Data और Outputs की मदद से कम लागत में दूसरा Model तैयार किया जा सकता है।
अमोदेई यह भी मान चुके हैं कि अमेरिका AI की रफ्तार कम करे और चीन ऐसा न करे, तो अमेरिका के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
चीन ने कहा- हमें AI सिस्टम से बाहर रखने की कोशिश
चीन ने इस पूरे विचार पर सवाल उठाए हैं? ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक AI Safety की चर्चा के साथ चीन पर Chip और Technology Restrictions बढ़ाना उसके विकास को रोकने की रणनीति हो सकती है।
चीनी पक्ष का तर्क है कि अगर दुनिया के बड़े देशों को AI Development से अलग किया गया, तो इसका नुकसान सिर्फ एक देश को नहीं बल्कि Global AI Ecosystem को भी होगा।
यह भी पढ़े: राघव चड्ढा को लेकर केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- अब परख कर ही भेजेंगे राज्यसभा
ट्रम्प AI की रफ्तार कम करने के पक्ष में नहीं
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प AI Development को धीमा करने के विचार से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अमेरिका इस समय AI की रेस में मजबूत स्थिति में है और उसे अपनी बढ़त बनाए रखनी चाहिए।
AI को लेकर अमेरिका और चीन की यह खींचतान अब केवल नई Technology बनाने तक सीमित नहीं है। Advanced Chips, AI Models, Safety Rules और Technology Access जैसे मुद्दे भी दोनों देशों की रणनीति का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं।

