नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दौरान कई मुद्दों को लेकर सरकार पर विपक्षी नेता काफी हमलावर दिखाई दिए। जहां तक कि मनरेगा के नाम परिवर्तन को लेकर तो सदन की मर्यादा का भी ध्यान विपक्ष को नहीं रहा। नौक-झौंक ऐसी की विपक्षी नेताओं ने सदन की कार्रवाई के दौरान ही कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बिल को फाड़कर फैंकने से भी परहेज नहीं किया। अब शुक्रवार को सत्र समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की टी पार्टी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले समेत तमाम विपक्षी नेता चाय पर चर्चा करते दिखाई दिए हैं। लेकिन सवाल एक और है कि आखिर यह चर्चा अचानक क्यों की गई क्या इसका नाता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान से तो नहीं जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी की कुर्सी अब जाने वाली है?
एप्सटन फाइल का खुलासा तो नहीं है चर्चा का विषय
संसद का शीतकालीन सत्र अब समापन तक पहुंच चुका है। पहले दिन से हंगामेदार रहे इस सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ और अंततः हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद परंपरा के मुताबिक चाय पार्टी भी हुई। इस चाय पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही विपक्षी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले समेत सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए। अब चाय पर चर्चा की यह तस्वीरें भी सामने आई हैं, इसमें सभी नेता दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद अब इसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। इसके पीछे का कारण कहीं अमेरिका से आने वाली वह जैफरी एप्सटीन की फाइलों का खुलासा तो नहीं है, जो पूरी दुनिया में विवादित रहा है, माना जा रहा है कि इस एप्सटीन की कई हजार फाइल में चार भारतीय दिग्गजों का नाम भी आने की चर्चा है। जिसमें नेता, व्यापारी भी शामिल हैं।
चर्चा का विषय कौतुहल का विषय
चाय पर हुई चर्चा में क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी के बीच कांग्रेस महासचिव के निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड को लेकर बातचीत हुई ? प्रधानमंत्री मोदी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की बातचीत को सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष की तल्खी से अलग सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया जा रहा है।
संसद में सत्ता और विपक्ष की तकरार के बाद सत्र समाप्ती उपरांत चाय पर चर्चा


