करनाल। नई दिल्ली के करनाल मे भारत के स्चार जैवलिन थ्रौअर और ओलंपिक गोल्ड मोडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी के करीब 11 महीने बाद एक भव्य रिसेप्सन का आयोजन किया। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में राजनीति, खेल और समाज की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।
प्रधानमंत्री ने खिंचवाईं तस्वीरें
जानकारी अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 10 मिनट तक रिसेप्शन में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने नीरज चोपड़ा और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। साथ ही पीएम मोदी ने परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो कार्यक्रम का खास आकर्षण रहीं।
नीरज चोपड़ा ने रचाई गुपचुप शादी
गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने 25 जनवरी 2025 को बेहद सादगी से हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई थी। उनकी पत्नी हिमानी मोर हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं। इस निजी विवाह समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। नीरज ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की थी।
कई हस्तियां हुई शामिल
नीरज चोपड़ा के ग्रैंड रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने मंच पर पहुंचकर दंपती को आशीर्वाद दिया।
रिसेप्शन में नीरज और हिमानी की जोड़ी बेहद आकर्षक नजर आई। खास बात यह रही कि करनाल और दिल्ली के रिसेप्शन के लिए कपल ने दो अलग-अलग पारंपरिक और एलिगेंट आउटफिट्स चुने, जो मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बने। यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक समारोह रहा, बल्कि खेल, सम्मान और सादगी के संगम के रूप में भी यादगार बन गया।


