Budget 2026 LIVE Updates: विकसित भारत की दिशा में सरकार का बड़ा रोडमैप

शेयर करे

दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के उल्लेख के साथ की। उन्होंने कहा कि- यह बजट देश के लिए शुभ अवसरों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है और सरकार ने हमेशा दिखावे की बजाय जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए निरंतर आर्थिक सुधारों और मजबूत नीतियों के चलते देश ने लगभग 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है।

‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ते कदम

वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि भारत अब ‘विकसित भारत’ की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा लगातार जारी रहेगी।

वाटरवेज़ सेक्टर पर बड़ा फोकस: बजट 2026

सरकार अगले 5 वर्षों में 20 नए वाटरवेज़ विकसित करेगी। जिसमें-

  • ओडिशा में नया नेशनल वाटरवे बनाया जाएगा।
  • तालचेर और अंगूल को कनेक्ट किया जाएगा।
  • कलिंगनगर को पारादीप पोर्ट से जोड़ा जाएगा।
  • वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर के लिए विशेष सेंटर स्थापित होंगे।

MSME सेक्टर को मजबूती

वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड घोषित किया। इसके साथ ही टेक्सटाइल सेक्टर और 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट दिया जाएगा।

टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बड़े ऐलान

  • नेशनल फाइबर्स स्कीम
  • मैन-मेड फाइबर्स को बढ़ावा
  • टेक्सटाइल एक्सपेंशन
  • नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम
  • टेक्स इको इनिशिएटिव
  • समर्थ 0 योजना
  • महात्मा गांधी ग्राम स्वराज
  • खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर फोकस

रोग भार से निपटने की रणनीति

सरकार का फोकस रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज पर रहेगा। जिसमें प्रमुख बीमारियाँ:

  • डायबिटीज
  • कैंसर
  • हार्ट डिज़ीज
  • किडनी व लिवर रोग

बायो फार्मा और बायोटेक सेक्टर को बढ़ावा

  • अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश
  • तीन नए NIPER संस्थान स्थापित होंगे
  • रिसर्च, इनोवेशन और वैक्सीन डेवलपमेंट को बढ़ावा

रोजगार, कृषि और आय बढ़ाने पर जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक सिद्धांत मानते हुए रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, घरेलू क्रय शक्ति और सार्वभौमिक सेवाओं पर काम कर रही है।

बजट 2026 के तीन प्रमुख कर्तव्य

  1. आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा
  2. जनता की उम्मीदों को पूरा करना
  3. सबका साथ, सबका विकास

बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • तारीख: 1 फरवरी 2026 (रविवार)
  • समय: दोपहर 2:30 बजे
  • स्थान: नेशनल मीडिया सेंटर, रायसीना रोड, नई दिल्ली

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *