Madhya Pradesh Budget 2026-27: 4.65 लाख करोड़ से बड़ा विजन बजट, महिलाओं-युवाओं-किसानों पर मेगा फोकस

शेयर करे

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। अनुमानित 4.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक का यह बजट राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। यह मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट है और 2027 के पंचायत व नगरीय चुनावों से पहले इसे रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। सरकार ने बजट को “ग्राउंड-फोकस्ड, फ्यूचर-रेडी और इनक्लूसिव ग्रोथ” का रोडमैप बताया है।

बजट की बड़ी थीम: नारी, युवा और किसान

बजट पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि- प्रदेश की 28% आबादी युवा है और 62% कार्यशील जनसंख्या राज्य की आर्थिक रीढ़ है। बजट में तीन साल की प्लानिंग विजिबल है और 2047 के विकसित भारत विजन से इसे जोड़ा गया है।

महिलाओं के लिए मेगा पैकेज

  • लाडली बहना योजना के लिए 23,842 करोड़ रुपये
  • लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1,800 करोड़ रुपये से अधिक
  • नारी कल्याण की विभिन्न योजनाओं के लिए 27 लाख करोड़ रुपये का समग्र प्रावधान
  • कामकाजी महिलाओं के लिए नए हॉस्टल
  • आंगनबाड़ी में 19,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
  • कक्षा 8 तक के बच्चों को मिड-डे मील और आंगनवाड़ी के जरिए टेट्रा पैक दूध

 किसानों के लिए राहत और निवेश

  • 25,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण लक्ष्य
  • एक लाख किसानों को सोलर पंप
  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 1,299 करोड़ रुपये
  • सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14,742 करोड़ रुपये
  • 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई विस्तार लक्ष्य
  • पशुपालन के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये
  • मछली उत्पादन के लिए 449 करोड़ रुपये
  • गोशाला अनुदान प्रति गोवंश 20 से बढ़ाकर 40 रुपये

युवाओं और शिक्षा पर फोकस

सरकार ने रोजगार सृजन को प्राथमिकता बताते हुए औद्योगिकीकरण और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया। जिसमें से-

  • छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये
  • 16 लाख विद्यार्थी उच्च शिक्षा में अध्ययनरत
  • 205 महाविद्यालय NAAC मान्यता प्राप्त
  • खेल और प्रशिक्षण के लिए 800 करोड़ रुपये
  • PM Shri Yojana के लिए 530 करोड़ रुपये

उद्योग, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर

  • ऊर्जा क्षेत्र के लिए 34,065 करोड़ रुपये
  • 604 मेगावॉट नई बिजली क्षमता
  • 48 नए औद्योगिक पार्क विकसित होंगे
  • ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत
  • बुंदेलखंड के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज
  • सड़कों और पुलों के लिए 12,690 करोड़ रुपये
  • 111 रेलवे ओवरब्रिज निर्माणाधीन
  • जल जीवन मिशन के लिए 4,453 करोड़ रुपये

सिंहस्थ 2028 के लिए रिकॉर्ड बजट

बता दें उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व के लिए 13,851 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले बजट में यह राशि 2,000 करोड़ थी। इंदौर-उज्जैन सिक्स-लेन हाईवे पर काम जारी है।

पर्यावरण और हरित पहल

  • वन एवं पर्यावरण के लिए 6,151 करोड़ रुपये
  • अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण के लिए एग्रोफॉरेस्ट्री योजना
  • इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को मोटर व्हीकल टैक्स में छूट
  • वायु प्रदूषण कम करने के लिए ईवी को प्राथमिकता

सामाजिक सुरक्षा और समावेशन

  • दिव्यांगजनों के लिए 2,857 करोड़ रुपये
  • श्रम विभाग के लिए 1,335 करोड़ रुपये
  • संबल योजना जारी
  • धरती आबा योजना के लिए 793 करोड़ रुपये

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *