निगम स्लॉटर हाउस में गौमांस मामले में बड़ा खुलासा, टेंडर में हुई थी गड़बड़ी

शेयर करे

भोपाल। प्रतिबंधित गोहत्या और गोमांस की बिक्री के बाद भी नगर निगम के स्लॅाटर हाउस में मिले टनां से गोमांस पर अब बढ़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामाने आया है कि असलम को टेंडर देने में बड़ा खेल खेला गया। निगम को कोई प्रस्ताव भी नहीं मिला और टेंडर मिल गया। इस मामले में निगम अध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी कोई भी उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल नगर निगम में असलम चमड़ा को स्लॉटर हाउस का टेंडर देने में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। ठेकेदार को टेंडर देने का निगम परिषद में कोई प्रस्ताव आए बिना ही टेंडर (ठेका) मिल गया।
गोहत्या और गोमांस के मामले को लेकर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का अब बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में चाहे वह छोटा व्यक्ति हो या बड़ा किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश में गौ हत्या प्रतिबंध है और फिर भी चोरी छिपे यह की जा रही थी। जो कि संगीन अपराध है। हालांकि भोपाल नगर निगम को फिलहाल गौमांस (गोकशी) की रिपोर्ट नहीं मिली है।
दरअसल, मामला सामने आने के बाद नगर निगम अब सख्त रुख अपना रही है। स्लॉटर हाउस में तालाबंदी की गई और गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिना प्रस्ताव के ही टेंडर देने की बात सामने आई है। इस पर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि असलम चमड़ा हो या कोई और इस अपराध में चमड़ी उतार दी जाएगी। उन्होंने कहा- नगर निगम परिषद में ये मुद्दा कभी आया ही नहीं। असलम चमड़े को मदद करने वाले अधिकारियों को भी नहीं किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।