मुख्यमंत्री मोहन यादव का मंदसौर दौरा, पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे

शेयर करे

भोपाल। प्रदेश की योजनाओं और कार्यक्रमों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री आज मैदान में रहेंगे। उनका दिन बैठकों, सम्मेलनों और लोकार्पण से भरा काफी व्यस्त रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 11ः25 बजे वे भोपाल स्थित द्वारका सदन, प्रेस कॉम्प्लेक्स में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1ः30 बजे वे मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ पहुंचकर भावांतर किसान सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। दोपहर 3ः05 बजे मंदसौर एयरस्ट्रिप से वे श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रमों के समापन के बाद शाम 5ः25 बजे मुख्यमंत्री भोपाल लौटेंगे और मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *