मशहूर गायक कैलाश खैर के बिगड़े बोलः मंच से श्रोताओं को कहा जानवर, फिर मंच छोड़कर चले गए

शेयर करे

ग्वालियर। ग्वालियर में गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित लाइव कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भारी हंगामा हो गया। मंच पर देश के जाने माने सूफी बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने मंच से भीड़ के बेकाबू होने पर उन्हें जानवर कह दिया। इसके बाद भीड़ का हंगामा और तीव्र हो गया तो कैलाश खैर मंच छोड़कर ही चले गए।
पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मजयंती के मौके पर ग्वालियर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। ग्वालियर जिला प्रशासन ने मेला मैदान में गौरव दिवस का आयोजन किया। आयोजन अभ्युदय मप्र ग्रोथ समिट के सभा स्थल में ही आयोजित था। कार्यक्रम में देश के मशहूर सिंगर कैलाश खेर की प्रस्तुति शुरू हो रही थी। परंतु मंच और दर्शकों के बीच दूरी अधिक थी। जिला प्रशासन ने यह दूरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के चलते वजह से 20 फीट से ज्यादा तय की थी। इसी मंच से कैलाश खेर का लाइव कार्यक्रम हुआ लेकिन मंच और दर्शकों फासला अधिक होने के कारण दर्शक हंगामा करने पर उतारु हो गए और मंच से ही कैलाश खैर अपना आपा खो बैठे और उन्होंने भीड़ को जानवर कह दिया। फिर दर्शक और ज्यादा उग्र हो गए तो मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस बीच कैलाश खैर मंच से चले गए।
वहीं दूसरी ओर कैलाश खेर नाराज होकर स्टेज से चले गए। बतादें कि कैलाश खेर को शाम 7 बजे स्टेज पर पहुंचना थाए लेकिन वह डेढ़ घंटे की देरी से रात 8ः30 बजे पहुंचे। भीड़ काफी देर तक उनका इंतजार करती रही और जब उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू किया तो दर्शक झूम उठे थे।