Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedशेयर बाजार में गिरावट से 8 दिग्गज कंपनियों को 1.55 लाख करोड़...

शेयर बाजार में गिरावट से 8 दिग्गज कंपनियों को 1.55 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, HDFC बैंक सबसे आगे

नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह आई गिरावट का असर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों पर भी पड़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का कुल बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। इनमें एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक 55,507 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस को 34,181 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सेंसेक्स 2.15%, निफ्टी 2.36% टूटा

छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार दबाव में रहा। बीएसई सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 प्रतिशत गिर गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 546.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण चार कारोबारी सत्रों में 20,78,774.28 करोड़ रुपये घट गया। यह 16 अक्टूबर को 4,72,62,167.42 करोड़ रुपये था, जो घटकर 4,51,83,393.14 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान

शीर्ष 10 कंपनियों में बाजार मूल्य के लिहाज से सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी बैंक में रही। बैंक का बाजार पूंजीकरण 55,506.95 करोड़ रुपये घटकर 10,67,121.12 करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के दौरान बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट आई।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 34,180.51 करोड़ रुपये घटकर 5,77,146.21 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्य में 27,065.08 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 16,10,372.11 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 21,062.24 करोड़ रुपये घटकर 4,81,142.58 करोड़ रुपये रह गया।

एयरटेल, एसबीआई और इंफोसिस के शेयर भी गिरे

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,360.75 करोड़ रुपये घटकर 11,79,454.70 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्य में 4,338.46 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 8,83,384.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,881.38 करोड़ रुपये घटकर 4,68,528.03 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्य में 1,276.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,01,594.91 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ें: वित्तीय अनियमितता पर सरकार का बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

टीसीएस और एलएंडटी को मिला फायदा

बाजार की गिरावट के बीच टीसीएस और एलएंडटी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। टीसीएस का बाजार मूल्य 23,517.56 करोड़ रुपये बढ़कर 9,14,652.52 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, एलएंडटी का बाजार पूंजीकरण 1,788.66 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,513.72 करोड़ रुपये पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन