विंध्य में अब वही टिकेगा जो विकास की राजनीति करेगा, विंध्य की चर्चा अब भोपाल और दिल्ली में होती है- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

रीवा। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निवास पर नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि- विंध्य के विकास की चर्चा अब राष्ट्रीय नेता करते है। कभी रीवा रेलवे का डेड इंड था, लेकिन अब युद्ध स्तर पर रीवा से सिंगरौली रेल लाईन का काम चल रहा है। रीवा रेल लाईन से जुड़ेगा तो बड़ी बड़ी इंडस्ट्री यहां आना शुरू हो जाएगी।

हर साल की तरह इस साल भी उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नववर्ष मिलन समारोह करते हुए पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं सहित विंध्य के विकास को लेकर बात कही। विंध्य की राजनीति की चर्चा भोपाल और दिल्ली में होती है, विंध्य में जो विकास की सोच रखेगा विकास की बात करेगा, वहीं यहां टिकेगा। साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि- विंध्य में विकास की संभावनाएं लंबे समय से रही लेकिन विकास के मानदंडों से दूर था। लेकिन अब जो बाहर से लोग आते है रीवा को देखकर अचंभित होते है। पिछले दिनों ग्रह मंत्री अमित शाह आए थे, उन्होंने रीवा के विकास की चर्चा की।

तीनों क्रांति को रीवा में लाने का लक्ष्य

विंध्य के विकास को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि- विकास की चर्चा राष्ट्रीय स्तर के नेता करते है, अब यहां से 24 घंटे विमान उड़ सकते है। ऐसी व्यवस्था रीवा में हो गई है, जो सपनों से कम नहीं था। कभी रीवा रेलवे का डेड एंड था, लेकिन अब रीवा से सिंगरौली रेल लाईन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। रीवा, सतना, सिंगरौली रेल लाईन से जुड़ेगा, जहां नहरें और रेल लाईन होती है, वहां बड़ी बड़ी इंडस्ट्री आती है। अगले साल तक रेल लाईन सीधी से आगे तक पहुंचाना है और पर्यटन क्रांति, उद्योग क्रांति और हरित क्रांति तीनों रीवा में लाने का लक्ष्य है।