विधायक का रसूख और ताक पर रख दिए मंदिर के नियम कायदे, प्रतिबंधित गर्भगृह में की विधायक पुत्र ने रचाई शादी

शेयर करे

इंदौर। आस्था के नाम पर बने नियमों को ताक पर रखने का एक और मामला सामने आया है। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है, बावजूद इसके विधायक गोलू शुक्ला के बेटे द्वारा वहीं वरमाला पहनाने का मामला सवालों के घेरे में है। बीजेपी विधायक शुक्ला का परिवार पूर्व से ही कई विवादों में घिरता रहा है। इस बार उनके बेटे अंजनेश शुक्ला की मंदिर के गर्भगृह में की गई रस्मों ने नया विवाद खड़ा कर दिया।

हलांकि जो वीडियों सामने आया है वह 11 दिसंबर का बताया जा रहा है। जहां प्रसिद्ध गणेश मंदिर खजराना के गर्भगृह में विधायक पुत्र अंजनेश अपनी पत्नी सिमरन के साथ गए थे। यहां दोनों ने गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद न केवल वहां प्रवेश किया बल्कि प्रतिमा के सामने वरमाला भी पहनाई और उनके समर्थकों ने वीडियो भी बनाई।
नियम सबके लिए समान?
कोरोना काल के बाद से आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश वर्जित है। ऐसे में रसूखदारों को मिली कथित छूट ने प्रशासन और मंदिर समिति की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
पुराने मामलों की याद
इससे पहले भी महाकाल मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर परिवार के सदस्यों के आचरण को लेकर विवाद हो चुके हैं। अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।