तेहरान, दक्षिणी ईरान के मशहूर होर्मुज़ द्वीप पर आज हुई तेज बारिश ने एक बार फिर प्रकृति का अद्भुत करिश्मा दिखाया। द्वीप के प्रसिद्ध रेड बीच क्षेत्र में समुद्र का पानी और तटीय इलाका अचानक गहरे लाल रंग में रंग गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग और पर्यटक दंग गए। कई लोग इसे ब्लड रेन या खूनी बारिश का नाम दे रहे हैं, लेकिन यह कोई रहस्यमयी या डरावनी घटना नहीं, बल्कि पूरी तरह वैज्ञानिक और प्राकृतिक प्रक्रिया है।
ईरान के होर्मुज़ द्वीप पर बारिश ने रचा अनोखा नजारा: समुद्र तट हुआ खूनी लाल
होर्मुज़ द्वीप
होर्मुज़ द्वीप जिसे रेनबो आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है, अपनी रंग-बिरंगी मिट्टी और भूगर्भीय संरचना के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की लाल मिट्टी में आयरन ऑक्साइड (हेमाटाइट) की भारी मात्रा मौजूद होती है। जब तेज बारिश होती है, तो पहाड़ियों और ढलानों से यह लौह ऑक्साइड युक्त मिट्टी बहकर समुद्र तट पर आती है और पानी के साथ मिलकर पूरे इलाके को लाल रंग दे देती है। यह दृश्य
दूर से लगता है मानो समुद्र में खून बह रहा हो।
वैज्ञानिकों के अनुसार
वैज्ञानिकों का कहना है कि होर्मुज़ की भूगर्भीय संरचना ज्वालामुखी गतिविधियों और नमक के गुंबदों से बनी है, जिस कारण यहां विभिन्न रंगों की मिट्टी मिलती है। लाल रंग हे माटाइट के कारण आता है, जो मंगल ग्रह की सतह को भी लाल बनाता है। यह पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक है, इसमें कोई जैविक या हानिकारक तत्व नहीं शामिल।


