बंगाल अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, गोदाम और मोमो यूनिट का मालिक गिरफ्तार

शेयर करे

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल दक्षिण 24 परगना जिले में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि कुछ लोगों की पहचान अभी बाकी है। राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

गोदाम मालिक गिरफ्तार

इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल पुलिस ने मोमो निर्माण इकाई और गोदाम के मालिक गंगाधर दास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोलकाता के गरिया इलाके से पकड़ा गया और उसे बुधवार को बारुईपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि- शवों की पहचान पूरी होने के बाद मुआवजे की राशि परिजनों को सौंपी जाएगी। जरूरत पड़ने पर पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा, जिसके लिए अदालत से अनुमति ली जा रही है।

शुरूआती जांच के अनुसार

बता दें प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री बिना फायर सेफ्टी क्लीयरेंस के संचालित हो रही थी और परिसर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी गई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक, पूर्व मेदिनीपुर जिले के करीब 13 लोग अब भी लापाता हैं। गंगाधर दास पूर्व मेदिनीपुर के खेजुरी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और पिछले कई वर्षों से सजावट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद उसका पैतृक आवास बंद पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *