भोपाल। भोपाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने 17 जनवरी 2026 को स्पर्श अग्रवाल उर्फ अंकुर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2026 दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी ने Government Medical College, Seoni का नाम लेकर HDFC बैंक में फर्जी खाता खुलवाया और शिकायतकर्ताओं से कुल 4.66 करोड़ रुपये धोखाधड़ी के जरिए हड़पे। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318 (4), 338, 336 (3) और 340 (2) के तहत धोखाधड़ी और दस्तावेज़ों की कूटरचना शामिल है।
धोखाधड़ी का तरीका
सूत्रों से पता चला है कि आरोपी ने कॉलेज का नाम लेकर मैस और दुकानों की नीलामी में भाग लेने का झूठा आश्वासन दिया। साथ ही HDFC बैंक, सिवनी में GMC Seoni के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया। जिसके बाद शिकायतकर्ताओं ने कुल 4,66,68,000/- रुपये जमा किए। जमा राशि आरोपी ने अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर शेयर ट्रेडिंग और अन्य खर्चों में इस्तेमाल की। जांच में कॉलेज और बैंक के दस्तावेज़ों से धोखाधड़ी की पुष्टि की गई है।
आरोपी और कार्रवाई
जानकारी अनुसार मामले पर आरोपी स्पर्श अग्रवाल उर्फ अंकुर अग्रवाल, अशोक वार्ड, सिवनी का बताया जा रहा है। जिस पर FIR पंजीकृत और जांच प्रारंभ हो चुकी है। निरीक्षक हरिओम दीक्षित के नेतृत्व में उप-उच्च पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विवेचना जारी है।
सावधानी और निष्कर्ष
इस मामले से स्पष्ट होता है कि धोखाधड़ी के लिए संस्था का नाम और फर्जी दस्तावेज़ कैसे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि- किसी भी बैंक लेन-देन में सत्यापित बैंक खाते और दस्तावेज़ की पुष्टि करें और किसी भी निवेश या भुगतान में विश्वसनीय स्रोत से ही जानकारी लें।


