बलूचिस्तान में बंधक सैनिकों का वीडियो वायरल, पाकिस्तान ने दावों से किया इनकार

शेयर करे

बलूचिस्तान। सामने आए एक नए वीडियो ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी रुख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन Baloch Liberation Army (बीएलए) ने दावा किया है कि उसके कब्जे में पाकिस्तानी सेना के कई जवान हैं। वीडियो में कथित तौर पर वर्दीधारी लोग अपने सेवा पहचान पत्र और राष्ट्रीय पहचान पत्र दिखाते हुए इस्लामाबाद से मदद की अपील कर रहे हैं। कुछ जवानों की भावुक अपील भी सुनाई देती है, जिसमें वे खुद को नियमित सैनिक बताते हुए सरकार से पहचान स्वीकार करने की गुहार लगा रहे हैं।

पकड़े जाने का दावा और अल्टीमेटम

सूत्रों के मुताबिक बीएलए के मीडिया विंग ‘हक्कल’ के जरिए जारी फुटेज में कहा गया कि- इन जवानों को “ऑपरेशन हेरोफ” के दूसरे चरण के दौरान हिरासत में लिया गया। संगठन ने कैदियों की अदला-बदली के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि समयसीमा के भीतर बातचीत न होने पर कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, यह समयसीमा 22 फरवरी को समाप्त हो सकती है। बीएलए का कहना है कि वह पाकिस्तानी जेलों में बंद बलूच कैदियों की रिहाई के बदले इन सैनिकों को छोड़ने पर विचार कर सकता है।

पाकिस्तान का आधिकारिक रुख

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि- उनका कोई जवान लापता नहीं है और वीडियो की प्रामाणिकता संदिग्ध है। अब तक Shehbaz Sharif सरकार की ओर से इस नई फुटेज पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *